गो एयर ने मुंबई-माले के बीच विमान सेवा की शुरुआत की

मुंबई, 14 अक्टूबर (भाषा) वाडिया समूह की किफायती विमानन कंपनी गो एयर ने रविवार से यहां के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मालदीव की राजधानी माले के बीच सीधी उड़ान सेवाओं की शुरुआत की।यह इसकी दूसरी अंतरराष्ट्रीय सेवा है। एयरलाइन ने शुक्रवार को नयी दिल्ली से थाईलैंड के फुकेत के लिए सेवा के साथ अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर उड़ान शुरुआत की थी। गो एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कोरनेलिस व्रिसज्विक ने कहा, “हम अपने नये वैश्विक नेटवर्क के नए गंतव्य के रूप में माले का स्वागत करते हैं। भारत से पर्यटन के लिए विदेश जाने वालों की संख्या में उल्लेखनीय

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ROXdtt
Previous Post
Next Post
Related Posts