बैंक आफ बड़ौदा- विजया बैंक- देना बैंक का विलय प्रस्ताव मंजूरी के लिये सरकार के पास

मुंबई, नौ अक्टूबर (भाषा) सरकारी क्षेत्र के तीन बैंकों बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक तथा देना बैंक के आपस में विलय के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिये सरकार के पास भेजा गया है। इन बैंकों के निदेशक मंडलों ने इस प्रस्ताव को अलग अलग मंजूरी दे दी है और उसके बाद इसे सरकार को भेजा गया है। बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरकार ने 17 सितंबर को बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक तथा देना बैंक के विलय की घोषणा की थी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2pHQV1Z
Previous Post
Next Post
Related Posts