‘अभी मेरे अंदर काफी ऊर्जा बची है, कुछ अलग करने की इच्छा’ : इंद्रा नूयी

न्यूयार्क, तीन अक्तूबर (भाषा) भारतीय मूल की पेप्सीको की मुख्य कार्यपालक अधिकारी इंद्रा नूयी ने कहा है कि उनके भीतर अभी काफी ‘ऊर्जा’ है और आने वाले समय में वह कुछ अलग करना तथा परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं। अमेरिका की पेय पदार्थ बनाने वाली इस कंपनी की बागडोर 12 साल संभालने के बाद नूयी बुधवार को पद से हट रही हैं। चेन्नई में जन्मीं नूयी जब 2006 में पेप्सीको की सीईओ बनी, उन्होंने कारपोरेट अमेरिका के लंबे समय से चल रहे बंधन को तोड़ा और लाखों युवा भारतीयों को अपने सपने को पूरा करने के लिये प्रेरित

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OxavMF
Previous Post
Next Post
Related Posts