नई दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) म्यूचुअल फंडों पर भुगतान दबाव और अपर्याप्त पूंजी की वजह से 1,500 छोटी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लाइसेंस रद्द होने का जोखिम चिंता का कारण बने हैं। इसे आईएलएंडएफएस संकट का वित्तीय बाजारों पर पड़ने वाले प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने संकट में फंसी आईएलएंडएफएस के प्रबंधन में बदलाव के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में दायर अर्जी में इन कारकों का उल्लेख किया है। मंत्रालय ने 30 सितंबर की तारीख के आर्थिक मामलों के विभाग के एक गोपनीय नोट का उल्लेख
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Qrg6BA