डब्ल्यूटीओ चीन और उसकी औद्योगिक नीतियों से निपटने में सक्षम नहीं : अमेरिका

ललित के झा वॉशिंगटन, 13 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका का मानना है कि चीन की अर्थव्यवस्था डब्ल्यूटीओ के नियमों के अनुरूप नहीं है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन अपने मौजूदा स्वरूप में बीजिंग और उसकी औद्योगिक नीति से निपटने में सक्षम नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन चाहता है कि ‘विकासशील देश’ को नये सिरे से परिभाषित किया जाए। उसका कहना है कि विश्व की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद चीन अब भी विकासशील देशों की श्रेणी में आता है और इस कारण उसे डब्ल्यूटीओ के अंतर्गत कुछ लाभ हासिल हो जाते हैं। अमेरिका के उप

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QOubsD
Previous Post
Next Post
Related Posts