पेशावर, 24 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान में उग्रवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगने वाले अशांत पश्चिमोत्तर कबायली इलाके से तेल एवं गैस अन्वेषण करने वाली एक कंपनी के अपहृत किए गए चार कर्मचारियों को मार डाला। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चारों कर्मचारियों का अपहरण उत्तरी वजीरिस्तान के स्पिनवाम अबाखेल इलाके से मंगलवार को किया गया था। बाद में उनके गोलियों से छलनी शव मिले। सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। अब तक किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले सप्ताह कंपनी के दो कर्मचारियों का अपहरण किया गया था।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2O2JsUY