मुंबई, 14 अक्टूबर (भाषा) नरेश गोयल की जेट एयरवेज अपने प्रबंधन के वरिष्ठ कर्मचारियों, पायलटों और इंजीनियरों को सितंबर का वेतन देने की कोई निश्चित तारीख बताने में नाकाम रही है। यह एयरलाइन नकदी के संकट से जूझ रही है। अगस्त के वेतन का भुगतान ना करने के बाद एयरलाइन ने छह सितंबर को सूचना दी थी कि इन श्रेणियों के कर्मचारियों का वेतन नवंबर तक दो हिस्सों में दिया जाएगा। यानी कि अगस्त का वेतन 11 सितंबर और 26 सितंबर को देना था जबकि सितंबर का वेतन 11 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को देना है। बहरहाल, उसने 11 सितंबर को
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EmaRlo