मुंबई, सात अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर सरकार के कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी देने का काम रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को मिलने के बाद विवाद खड़ा होने पर कंपनी ने अपना रुख स्पष्ट किया है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने शनिवार को कहा कि उसे कठोर और पारदर्शी प्रतिस्पर्धा निविदा प्रक्रिया से गुजरने के बाद यह ठेका मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकारी कर्मचारियों के बीमा का काम अनिल अंबानी की कंपनी को मिलने के बाद उस पर निशाना साधा था। कंपनी ने शनिवार को बयान जारी करके इस पर सफाई दी। कंपनी ने बयान में कहा, "हमें
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zWDu4l