हवाईअड्डों पर चेहरे की पहचान से प्रवेश होगा, पहले बेंगलुरु-हैदराबाद पर मिलेगी सुविधा : प्रभु

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) देश के हवाईअड्डों पर जल्द ही यात्रियों को चेहरे की पहचान से प्रवेश करने की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार अपनी डिजि यात्रा पहल के तहत यात्रियों को यह सुविधा देने की दिशा में काम कर रही है। नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को कहा कि यह पहल ‘भविष्योन्मुखी’ है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह किसी की ‘निजता’ हनन से नहीं जुड़ा है। ‘डिजि यात्रा’ पूर्णतया यात्रियों के लिए वैकल्पिक सुविधा है। डिजि यात्रा पहल का उद्देश्य हवाई यात्रा को ज्यादा से ज्यादा कागज रहित और बाधा रहित बनाना है। मंत्रालय

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PboQeT
Previous Post
Next Post
Related Posts