मुंबई, सात अक्टूबर (भाषा) क्षेत्रीय विमानन कंपनी एयर ओडिशा अपनी कुछ हिस्सेदारी शारजाह के प्रवासी भारतीय (एनआरआई) निवेशक को बेचने की तैयारी में है, क्योंकि कंपनी को विस्तार योजना के लिये पूंजी की जरूरत है। इस संबंध में जल्द ही घोषणा हो सकती है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि हिस्सेदारी बेचने से पहले कंपनी ने विमानन क्षेत्र के दिग्गज भूपेश जोशी को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है। एयर ओडिशा में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी गुजरात की दो कंपनी जीएसईसी एविएशन और मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल की है जबकि शेष 40 प्रतिशत हिस्सेदारी वास्तविक प्रवर्तक राधाकांत पाणी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yoZFhs