मुंबई, तीन अक्टूबर (भाषा) नकदी संकट से जूझ रही कंपनी जेट एयरवेज वरिष्ठ प्रबंधन समेत विमान चालकों एवं अभियंताओं के वेतन में देरी के बाद सितंबर में अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों को भी वेतन देने में असफल रही है। कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी फिलहाल वित्तीय देनदारियों का भुगतान करने के लिए पैसे जुटाने में संघर्ष कर रही है। उसके समक्ष 16 हजार से अधिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान का भी दबाव है। सूत्र ने कहा, ‘‘सामान्यत: हमें महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाता है। पिछले महीने कंपनी ने वरिष्ठ प्रबंधन, विमानचालकों और
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2xRkpz2