कच्चे तेल, रुपये की चिंता में बाजार बेहाल, सेंसेक्स 806 अंक टूटा

मुंबई, चार अक्टूबर (भाषा) डॉलर के मुकाबले रुपये के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आने तथा कच्चे तेल के दाम 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने से गुरुवार को शेयर बाजारों का हाल बेहाल रहा। सेंसेक्स 806 अंक टूटकर 35,200 अंक से नीचे आ गया। यह इसका तीन महीने का निचला स्तर है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 259 अंक के नुकसान से 10,600 अंक से नीचे आ गया। अन्य एशियाई बाजारों में कमजोरी तथा यूरोपीय बाजारों की गिरावट के रुख के साथ शुरुआत से भी यहां धारणा नकारात्मक हुई। स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी, तेल एवं

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yaBDXy
Previous Post
Next Post
Related Posts