मुंबई, चार अक्ट्रबर (भाषा) अमेरिकी में सरकारी बांड पर निवेश का यील्ड (प्राप्ति) बढ़ने के बीच विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से पूंजी निकासी और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल में की कीमत में तेजी जारी रहने के चलते रुपये की विनियम में तेज गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा और डालर कारोबार के दौरान 73.81 रुपये पर पहुंच गया। कच्चे तेल के भाव चार वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं। आज घरेलू मुद्रा की विनिमय दर अंत में 24 पैसे अथवा 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.58 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुई।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zSgVOb