मुंबई, 10 अक्टूबर (भाषा) घटे भाव पर लिवाली और डालर के मुकाबले रुपये में सुधार से देश के शेयर बाजारों में आज तेजी का रुख रहा। बैंकिंग, आटो और धातु शेयरों में निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 461 अंक उछलकर 34,760.89 अंक पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट के बाद बुधवार को निवेशकों की लिवाली का जोर रहा। लिवाली समर्थन से कारोबार के दौरान करीब करीब सभी सूचकांक सकारात्मक रुख में रहे। नकदी संकट से जूझ रही गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) को संकट से उबारने के लिये स्टेट बैंक के आगे आने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IOI9bl