वैश्विक संकेतों, स्थानीय मांग से सोना 45 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) विदेशी बाजारों के सकारात्मक संकेतों तथा स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को लगातार दूसरे दिन मजबूत रहा। इसमें 45 रुपये की तेजी रही और यह 32,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दीपावली त्योहार से पहले सिक्का निर्माताओं की मांग आने से चांदी भी 100 रुपये मजबूत होकर 39,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूत कारोबार तथा त्योहारी मांग की पूर्ति के लिए स्थानीय आभूषण कारोबारियों की तेज मांग से घरेलू हाजिर बाजार में सोने को तेजी मिली। वैश्विक स्तर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EBnd9s
Previous Post
Next Post
Related Posts