शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 35,000 अंक से नीचे पहुंचा

मुंबई, पांच अक्टूबर (भाषा) शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी है। शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा गिरकर खुला और 35,000 अंक के स्तर से नीचे चला गया। भारतीय रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा से पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के दौर के साथ हुई है। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 335 अंक गिरकर 34,833.81 अंक के निचले स्तर को छू गया। फिर हल्के सुधार के साथ यह 194.44 अंक यानी 0.55% गिरकर 34,974.72 अंक पर चल रहा है। कच्चे

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Cqe9lG
Previous Post
Next Post
Related Posts