देश का कोयला आयात सिंतबर में 35% बढ़ा

नई दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) देश का कोयला आयात सितंबर महीने में 35 प्रतिशत बढ़कर 2.11 करोड़ टन पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में यह आंकड़ा 1.56 करोड़ टन था। आयात में यह तेजी ऐसे समय आई है जब देश के बिजली संयंत्र कोयले की कमी से जूझ रहे हैं। टाटा स्टील और सेल की संयुक्त उद्यम एमजंक्शन सर्विसेज के मुताबिक, "समीक्षाधीन अवधि के दौरान गैर-कोकिंग कोयले के अधिक आयात से सितंबर महीने में कोयला और कोक आयात में वृद्धि हुई।" हालांकि, मासिक आधार पर कोकिंग कोयला आयात में मामूली गिरावट रही। फर्म

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EbTtzQ
Previous Post
Next Post
Related Posts