नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) जूता-चप्पल बनाने वाली रिलैक्सो चालू वित्त वर्ष में कारोबार के करीब 25 प्रतिशत बढ़कर 2,500 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। इसके लिये कंपनी खुदरा नेटवर्क के विस्तार तथा युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिये नये उत्पाद पेश करेगी। कंपनी की चालू वित्त वर्ष में 50 दुकानें खोलने की योजना है। इसके साथ कंपनी की दुकानों की संख्या बढ़कर 350 हो जाएगी। रिलैक्सो के सहायक उपाध्यक्ष (विपणन) राजीव भाटिया ने ‘पीटीआई- भाषा’ से कहा, “रिलैक्सो पिछले पांच साल से संचयी रूप से 20 प्रतिशत की दर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RxHgHZ