नई दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) सरकार भारत-22 ईटीएफ के मूल्यांकन तथा विदेशी पूंजी जुटाने के लिए इसे किसी विदेशी शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने की योजना बना रही है। सरकार घरेलू बाजार में दो चरणों में भारत-22 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के जरिये पहले ही 22,900 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘इस बारे में शुरुआती बातचीत हुई है कि क्या भारत-22 ईटीएफ विदेशी बाजार में उपलब्ध अवसरों का उपयोग कर सकता है।’’ उसने कहा कि जब सरकार विदेशी शेयर बाजार में इसे सूचीबद्ध कराने का निर्णय लेगी तब निवेश बैंकर निवेशकों की मांग का
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yaLwEJ