भारत 2030-31 से पहले हासिल कर सकता है 30 करोड़ टन का इस्पात उत्पादन : सचिव

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) सरकार ने मंगलवार को विश्वास जताया कि भारत 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन का लक्ष्य 2030-31 से पहले हासिल कर लेगा। इस्पात सचिव बिनय कुमार ने यहां कहा, ‘‘2017 में आई राष्ट्रीय इस्पात नीति ऐतिहासिक नीति है। इसमें 2030 तक इस्पात उत्पादन 30 करोड़ टन पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रति व्यक्ति के हिसाब से उपभोग वृद्धि को देखते हुए हम कह सकते हैं कि यह लक्ष्य पहले हासिल हो जाएगा।’’ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 को मंजूरी दी थी। इसमें 2030-31 तक इस्पात उत्पादन को 30 करोड़

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Pptk1p
Previous Post
Next Post
Related Posts