मुंबई, तीन अक्टूबर (भाषा) विदेशी निवेशकों की जारी निकासी तथा कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बीच रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ जाने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिर गया। निफ्टी भी लुढ़ककर 11 हजार अंक के स्तर से नीचे आ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36,325.15 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद शुरुआती कारोबार में 231.08 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिरकर 36,295.06 अंक पर रहा। रिजर्व बैंक द्वारा तरलता बढ़ाने के कदम उठाने की घोषणा के बाद सोमवार को इसमें 299 अंक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ODOhc1