रुपये सर्वकालिक निम्न स्तर से उबरा, 18 पैसे की तेजी

मुंबई, 10 अक्टूबर (भाषा) प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से रुपये में छह कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट बुधवार को थम गई और यह 18 पैसे मजबूत हो कर 74.21 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया मजबूती के साथ 74.18 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और निर्यातकों की ओर से डालर की ताजा बिकवाली बढ़ने से एक समय रुपया प्रति डालर 74.05 तक मजबूत हो गया था। बाद में रुपये का लाभ कुछ कम हुआ यह पिछले

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QF3J4J
Previous Post
Next Post
Related Posts