कच्चे तेल के दाम घटने, रुपये में सुधार से सेंसेक्स में सुधार, 187 अंक चढ़ा

मुंबई, 24 अक्टूबर (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा रुपये में सुधार से बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 187 अंक सुधरकर 34,000 अंक के स्तर को पार कर गया। इससे पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में लगातार गिरावट आई थी। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख से भी यहां धारणा को बल मिलां नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 10,200 अंक के स्तर के पार बंद हुआ। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को कारोबार के दौरान रुपया 42 पैसे मजबूत होकर 73.15 प्रति डॉलर पर चल रहा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EIiaUG
Previous Post
Next Post
Related Posts