नई दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) इलेक्ट्रॉनिक उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी पैनासॉनिक का चालू वित्त वर्ष में 15 लाख स्मार्टफोन बेचने का लक्ष्य है। कंपनी की योजना इस श्रेणी से 800 करोड़ रुपये की आय की है। कंपनी के भारत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारा मोबाइल फोन कारोबार हमारी रणनीति के हिसाब से आगे बढ़ रहा है। चालू वित्त वर्ष में हमारी योजना 15 लाख स्मार्टफोन बेचने की है।’’ शर्मा ने कहा कि कंपनी का ध्यान 20 से 25 हजार रुपये की श्रेणी वाले स्मार्टफोन बाजार में चार से
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ICkXNz