नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत आधार पर 1,889 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 13.8 प्रतिशत कम है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 2,191.80 करोड़ रुपये का शुद्ध एकीकृत मुनाफा हुआ था। हालांकि आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी का परिचालन से प्राप्त राजस्व 13,423.40 करोड़ रुपये की तुलना में 8.30 प्रतिशत बढ़कर 14,541 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने अरुंधति भट्टाचार्य को अतिरिक्त निदेशक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EKb3uR