नई दिल्ली, अक्टूबर 27 (भाषा) आधारभूत ढांचा क्षेत्र की कंपनी पुंज लॉयड ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त की जुलाई-सितम्बर तिमाही में शुद्ध घाटा बढ़कर 1,465 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 248 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। पुंज लॉयड ने बंबई शेयर बाजार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी को परिचालन से होने वाली कुल आय दूसरी तिमाही में घटकर 766.89 करोड़ रुपये रह गई जो इससे पहले साल इसी अवधि में यह 1,086 करोड़ रुपये थी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CMJq1s