नई दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने वॉलमार्ट द्वारा 16 अरब डॉलर के सौद में फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी के खिलाफ अपील पर सुनवाई स्थगित कर दी है। व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस सौदे को एनसीएलएटी में चुनौती दी है। अब एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ 12 नवंबर को इस अपील पर सुनवाई करेगी। इससे पहले छह सितंबर को एनसीएलएटी ने वॉलमार्ट इंटरनेशनल होल्डिंग्स से अपना जवाब दाखिल कर भारत में कारोबार करने के तरीके की जानकारी देने को कहा था।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2y2Cavr