कनॉट प्लेस के खादी स्टोर पर शनिवार की बिक्री 1.25 करोड़ रुपये, गिरिराज ने सराहा

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) खादी इंडिया के कनॉट प्लेस के मशहूर स्टोर में एक दिन की बिक्री 1.25 करोड़ रुपये की रही। यह पिछले वर्ष की इसी दिन की तुलना में 276 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष 13 अक्टूबर को इस स्टोर की बिक्री 33.26 लाख रुपये थी। खादी ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) ने रविवार को बताया कि उसके कनॉट प्लेस स्थित इस स्टोर में शनिवार को 1,25,25,671 रुपये की बिक्री हुयी। शनिवार को इस स्टोर में कुल 11,705 लोग आये और कुल 2341 बिल काटे गये। हर बिल पर औसतन 5,350 रुपये की खरीदारी की गयी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OUTSe6
Previous Post
Next Post
Related Posts