नई दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) बुधवार को कहा कि मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी इंडिया की प्रमुख दुकान ने इस वर्ष गांधी जयंती पर 1.06 करोड़ रुपये की बिक्री की है, जो पिछले साल की तुलना में 51 प्रतिशत अधिक है। केवीआईसी ने एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा कि मंगलवार को खादी उत्पादों की बिक्री गांधी जयंती के मौके पर सबसे ज्यादा देखी गई। वर्ष 2017 में 70.01 लाख रुपये की बिक्री की तुलना में बिक्री में 36 लाख रुपये की वृद्धि देखी गई। केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zQf4tg