नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) लार्सन एंड टुब्रो ने सोमवार को कहा कि उसे सितंबर तिमाही में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के अतिरिक्त ठेके मिले हैं। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसकी सहयोगी इकाई एलएंडटी हैवी इंजीनियरिंग को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,050 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके मिले हैं। कंपनी ने कहा कि इन ठेकों में एक घरेलू परिशोधन संयंत्र के लिए भारी हाइड्रोक्रैकिंग रिएक्टर का ठेका भी शामिल है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RS0Df0