नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) बीमा क्षेत्र में बीमा ब्रोकरों के साथ ही सभी मध्यस्थों के लिये शत प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दिये जाने के पक्ष में है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। नियामक का मानना है कि यदि बीमा ब्रोकरों में शत प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी जाती है तो संग्राहक और तीसरा पक्ष प्रशासकों (टीपीए) जैसे अन्य मध्यस्थों के मामले में भी इस तरह की रियायत दी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IMjBjl