मुंबई, 14 अक्टूबर (भाषा) आलकार्गो लॉजिस्टिक्स अगले दो साल के दौरान महत्वपूर्ण गंतव्यों पर चार लॉजिस्टिक्स पार्कों की स्थापना पर 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के संस्थापक चेयरमैन शशि किरण शेट्टी ने यह जानकारी दी। शेट्टी ने पीटीआई भाषा से कहा कि अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है जिससे इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए कंपनी पिछले कुछ साल के दौरान अधिग्रहीत की गई जमीन का इस्तेमाल करेगी। जीएसटी के क्रियान्वयन तथा तथा घरेलू लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में वृद्धि की उम्मीद के बीच कंपनी ने जमीन का अधिग्रहण किया है। शेट्टी ने कहा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OmTENp