सेंसेक्स की शीर्ष-10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,55,995 करोड़ रुपये घटा, रिलायंस में ज्यादा नुकसान

नई दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) बाजार में पिछले सप्ताह आई तेज गिरावट से सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 2,55,995 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इन शीर्ष कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को सर्वाधिक नुकसान हुआ। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 1,850.15 अंक गिरकर 34,376.99 अंक पर बंद हुआ। शीर्ष दस कंपनियों में से सबसे ज्यादा झटका आरआईएल को लगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 1,32,061.4 करोड़ रुपये लुढ़क कर 6,65,441.16 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एम-कैप सबसे ज्यादा गिरा। टीसीएस का पूंजीकरण 31,164.6

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QyveNg
Previous Post
Next Post
Related Posts