एप्पल और क्वालकॉम ने एक-दूसरे के खिलाफ दायर सभी मुकदमे खत्म किए

सैन फ्रांसिस्को, 17 अप्रैल (एएफपी) एप्पल और अमेरिका की माइक्रोचिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम ने कहा है कि वे दुनियाभर में एक-दूसरे के खिलाफ दायर 'सभी मुकदमों को खत्म करने' को लेकर सहमत हो गए हैं। दोनों दिग्गज कंपनियों के बीच रॉयल्टी के भुगतान को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई देखने को मिली है। कैलिफोर्निया में दोनों दिग्गज कंपनियों के मामले में सुनवाई से थोड़ा पहले यह सुलह हुई। पिछले दो साल से दोनों कंपनियों के बीच कई स्तरों पर कानूनी लड़ाई देखने को मिल रही थी। इस खबर के सामने आने के साथ ही वॉल स्ट्रीट में क्वालकॉम के शेयर 23

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Xee2zW
Previous Post
Next Post
Related Posts