मीडियाटेक देश में शोध एवं विकास टीम में लोगों की संख्या बढ़ाकर 800 करेगी

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) चिपसेट बनाने वाली ताइवान की कंपनी मीडियाटेक देश में नयी नियुक्तियां कर शोध एवं विकास टीम में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 800 के पार करना चाहती है। अभी कंपनी के पास नोएडा, बेंगलुरू और मुंबई में शोध एवं विकास टीम में करीब 650 लोग काम कर रहे हैं। मीडियाटेक इंडिया के प्रबंध निदेशक अंकु जैन ने कहा, ‘‘भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है और प्रतिभा को लेकर भी महत्वपूर्ण है। हमारे पास अभी शोध एवं विकास में करीब 650 लोग हैं और हम इस संख्या को बढ़ाने वाले हैं।’’ उन्होंने कहा कि शोध एवं विकास टीम

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VYoU57
Previous Post
Next Post
Related Posts