जेट एयरवेज के शेयर 32 प्रतिशत टूटे

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) जेट एयरवेज के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा। बृहस्पतिवार को कंपनी का शेयर 32 प्रतिशत से अधिक टूट गया। आपात कोष का प्रबंध नहीं होने की वजह से जेट एयरवेज ने बुधवार को अपना परिचालन अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 32.23 प्रतिशत टूटकर 163.90 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर एक समय 34.62 प्रतिशत के नुकसान से 158.10 रुपये के 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2vjmq5D
Previous Post
Next Post
Related Posts