हैदराबाद, 18 अप्रैल (भाषा) विभिन्न ब्रांड के मोबाइल बेचने वाली श्रृंखला हैप्पी मोबाइल्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी अगले दो-तीन साल में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 150-200 स्टोर खोलने की योजना है। कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहकों को उत्पादों का वास्तविक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए हैप्पी मोबाइल्स के हर स्टोर पर लाइव डेमो जोन, वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी जोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि हैप्पी मोबाइल्स के दोनों राज्यों में अभी 46 स्टोर हैं। उसने कहा है कि कंपनी का लक्ष्य 150-200 स्टोर खोलना और
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Dm9csX