नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) देश का निर्यात 2018-19 के मार्च महीने में 32.38 अरब डॉलर पर पहुंचने की संभावना है। यह किसी भी महीने में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर होगा। इसकी वजह फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार को यह बात कही। प्रभु ने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में देश का कुल निर्यात 331 अरब डॉलर के स्तर को पार कर जाएगा। प्रभु ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, "हमारा निर्यात 2018-19 में कम से कम 331 अरब डॉलर पर होगा और मार्च महीने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2uHRHyu