वाशिंगटन, तीन अप्रैल (भाषा) वैज्ञानिकों ने चूहे के लिए एक नया थ्रीडी - प्रिंटेड पारदर्शी खोपड़ी प्रतिरोपण तैयार किया है, जिसने समूचे मस्तिष्क की ‘रियल टाइम’ गतिविधि देखने का मार्ग प्रशस्त किया है। ‘सी शेल’ नाम का यह उपकरण मस्तिष्क शोध के क्षेत्र में मानव मस्तिष्क की परिस्थितियों, जैसे कि अल्जाइमर और पार्किंसन जैसे रोगों पर नये सिरे से प्रकाश डालेगा। यूनीवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा में सहायक प्राध्यापक सुहास कोदानदरमैया ने कहा, ‘‘हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हम चूहे के मस्तिष्क की सतह के बड़े हिस्से को देख सकते हैं
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HVGm6I