कमजोर मांग के कारण सोने में 100 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की हानि के साथ 32,750 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, हालांकि चांदी के भाव 20 रुपये की तेजी के साथ 38,420 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गयी। बाजार सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजार में तेजी ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सोने की मांग कम होने तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WKDQ6F
Previous Post
Next Post
Related Posts