जयपुर, तीन अप्रैल (भाषा) राज्य सरकार ने कहा है कि किसानों से पर्याप्त मात्रा में सरसों व चने की खरीद की जा रही है और राज्य में समर्थन मूल्य पर इन जिंसों की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। वहीं विपक्षी भाजपा ने राज्य सरकार पर बदनीयती से किसानों की सरसों नहीं खरीद करने का आरोप लगाया है। राजस्थान के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को बताया कि केन्द्र सरकार को खरीद लक्ष्य की सीमा 25 प्रतिशत से बढा कर 40 प्रतिशत करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2uJMmXH