टाटा पावर-डीडीएल का दिल्ली में स्मार्टग्रिड पायलट के लिए यूरोपीय कंपनियों से गठजोड़

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) टाटा पावर-डीडीएल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक मेगावॉट की स्मार्ट ग्रिड प्रदर्शन परियोजना के क्रियान्वयन के लिए यूरोपीय कंपनियों एनिडिस, श्नाइडर इलेक्ट्रिक और वासाईटीटी से हाथ मिलाया है। यह परियोजना मुख्य ग्रिड में ‘ब्लैकआउट’ की स्थिति में भी बंद नहीं होगी। यह माइक्रोग्रिड विशेष क्षेत्र की जरूरत हो पूरा करेगी, जिसे मुख्य ग्रिड से जोड़ा जाएगा या यह दूरदराज के इलाके में होगी। यह अक्षय ऊर्जा उत्पादन के भंडार और आपूर्ति में मदद करेगी। इस परियोजना के इस साल मई में शुरू होने की उम्मीद है। यह अक्टूबर, 2022 तक पूरी होगी। सामान्य

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2XZb8QZ
Previous Post
Next Post
Related Posts