अवसाद की एक दवा को वापस मंगा रही है जुबिलैंट कैडिस्टा

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी जुबिलैंट कैडिस्टा फार्माश्यूटिकल्स अमेरिकी बाजार से अवसाद के इलाज में इस्तेमाल होने वाले बुप्रोपियॉन हाइड्रोक्लोराइड की 5,700 बोतलें वापस मंगा रही है। यह कंपनी कैडिस्टा होल्डिंग्स इंक की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। कैडिस्टा होल्डिंग्स नोएडा स्थित जुबिलैंट लाइफ साइंसेज कंपनी की इकाई है। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि विभाग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार घुलने की शर्त में असफल होने के कारण कंपनी इस दवा को वापस मंगा रही है। कंपनी ने यह कदम स्वेच्छा से उठाया है। यह दवा कंपनी के रुड़की स्थित संयंत्र में बनायी जाती है। कंपनी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ULODx3
Previous Post
Next Post
Related Posts