नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी मॉयल ने महाराष्ट्र में नागपुर के पास परसोदा मैंगनीज खान से उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी को परसोदा खदान के लिए 50 साल का खनन पट्टा 2016 में मिला था। मॉयल ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि परसोदा में कंपनी की नई मैंगनीज अयस्क खदान से खान विकास गतिविधियां और उत्पादन शुरू कर दिया गया है।’’ हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि उत्पादन किस तारीख से शुरू हुआ है। इससे पहले मॉयल ने कहा था कि परसोदा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JGL4Hk