बकाया वेतन को लेकर श्रम मंत्रालय के दरवाजे पर पहुंचे जेट के पायलट

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) नकदी संकट से जूझ रही कंपनी जेट एयरवेज के पायलटों की यूनियन ने बकाया वेतन के भुगतान को लेकर श्रम मंत्रालय का दरवाजा खटखटाया है। संगठन ने केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार को पत्र लिखकर कहा है कि बकाया वेतन के कारण स्थिति तनावपूर्ण और निराशाजनक होती जा रही है। कंपनी आर्थिक दिक्कतों के कारण पिछले कुछ महीने से वेतन देने में देरी कर रही है। कंपनी ने कर्ज की किस्तें चुकाने में भी चूक की है। कंपनी के एक हजार से अधिक पायलटों के संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड ने यह पत्र छह मार्च को लिखा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FjrDjH
Previous Post
Next Post
Related Posts