नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 100 रुपये टूटकर 39,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण स्थानीय बाजार में भी सोने में गिरावट रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इससे पूर्व के सत्र में एक माह के उच्च स्तर को छूने के बाद सोने में गिरावट आई है। वैश्विक शेयर बाजारों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2uuwoAo