(अदिती खन्ना) लंदन, 24 (भाषा) ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे पर उनके ही मंत्रिमंडल द्वारा ब्रेक्जिट प्रक्रिया से हटने का दबाव बनाया जा रहा है। ब्रिटेन मीडिया की खबरों के अनुसार मे के अगले सप्ताह तीसरी बार होने वाले मतदान में विवादस्पद समझौते का समर्थन करने से नाराज मंत्री और सांसद उन्हें इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दे सकते हैं। उस स्थिति में उप-प्रधानमंत्री डेविड लिडिंग्टन कार्यवाहक प्रधानमंत्री हो सकते हैं। ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने हालांकि लिडिंग्टन से जुड़ी ऐसी खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह ‘‘ 100 प्रतिशत प्रधानमंत्री के साथ हैं।’’ वहीं ब्रिटेन के चांसलर फिलिप हैमंड ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Old69Z