नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) कर्नाटक सरकार ने रविवार को एप के जरिये टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला को अपनी सेवा फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी। कंपनी पर बिना मंजूरी के बाइक टैक्सी सेवा चलाने को लेकर दो दिन पहले पाबंदी लगायी गयी थी। कर्नाटक के सामाजिक कल्याण मंत्री प्रियांक खड़गे ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘ओला कैब्स आज से अपना काम पहले की तरह कर सकेगी। हालांकि नई प्रौद्योगिकी के अनुसार नियम बनाने को लेकर तत्काल नीतियों की आवश्यकता है। साथ ही उद्योग को भी नवप्रवर्तन के लिये नीतियां तैयार करने में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2urL6bz