(ललित के झा) वॉशिंगटन, 16 मार्च (भाषा) भारत और अमेरिका ने विमान रखरखाव के अलावा छोटे मानवरहित विमान और हल्के एवं छोटे आयुध बनाने की प्रौद्योगिकी संबंधी परियोजना को दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के लिए चिह्नित किया है। पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेरिका का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के रक्षा अधिकारियों ने हाल में यहां रक्षा प्रौद्योगिकी एवं व्यापार पहल (डीटीटीआई) वार्ता की थी। भारत-अमेरिका डीटीटीआई बैठक में दोनों देशों में उद्योगों को मिलकर काम करने और अगली पीढ़ी की तकनीक विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CoJEuT