मुंबई, 15 मार्च (भाषा) जेट एयरवेज और उसकी भागीदार एतिहाद एयरवेज में मतभेद बढ़ने के बीच बैंकों ने अगले सप्ताह तक किसी समाधान योजना पर सहमति बनने की शुक्रवार को उम्मीद जाहिर की है। एतिहाद एयरवेज एकमात्र पक्ष है जो नकदी संकट में फंसी कंपनी जेट एयरवेज को अभी के हालात में वित्तीय मदद दे सकती है। हालांकि, एतिहाद ने जेट एयरवेज के संस्थापक एवं चेयरमैन नरेश गोयल की हिस्सेदारी पर ऊपरी सीमा लगाने की शर्त रखी है। इसके अलावा गोयल को कंपनी के प्रबंधन से भी बाहर होना होगा। हालांकि, गोयल ने शुक्रवार को एतिहाद से अनुरोध
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2F3PBhl